Dark Mode
बाड़मेर : पटवारी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित

बाड़मेर : पटवारी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित

बाड़मेर। बाड़मेर जिले के रविवार को पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजित हुई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा की प्रथम पारी में 5016 में से 4432 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 584 अभ्यर्थी अनुपस्थित तथा 88.36 फीसदी उपस्थिति रही। जबकि दूसरी पारी 5016 अभ्यर्थियों में से 4518 उपस्थित एवं 498 अभ्यर्थी अनुपस्थित तथा 90.07 फीसदी उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!