दीपिका-रणवीर फिर बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। कपल ने अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर पैरों की छाप वाली एक तस्वीर शेयर करके फैंस को यह खुशखबरी दी। तस्वीर पर ‘वेलकम बेबी गर्ल’ लिखा हुआ है, जिससे साफ हो गया कि इस बार भी कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है।
दीपिका ने पोस्ट के कैप्शन में नजर से बचाने वाला इमोजी लगाया। शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, उनकी दूसरी बेटी का जन्म 19 सितंबर को हुआ है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
दीपिका की पोस्ट पर बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं। गायिका श्रेया घोषाल ने भी कमेंट करके कपल को बधाई दी। वहीं, कई फैंस ने इस बात पर खुशी जताई कि बेटी का जन्म राधा अष्टमी के दिन हुआ है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने हार्ट इमोजी के साथ दीपिका और रणवीर के लिए प्यार जताया।
दीपिका ने इसी साल 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस वक्त उन्होंने अपनी बेटी दुआ की तस्वीर के साथ फैंस को यह खुशखबरी दी थी। अब कुछ महीनों बाद कपल के परिवार में एक और नन्ही सदस्य का आगमन के मौके पर दीपिका और रणवीर ने दुआ का चेहरा फैंस के सामने रिवील किया था। अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही परिवार की खुश हो गया है।
सितंबर में ही हुआ था दुआ का जन्म
दिलचस्प बात यह है कि दीपिका और रणवीर की बड़ी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म भी सितंबर में हुआ था। दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। बेटी के जन्म के करीब दो महीने बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर उसकी पहली झलक दिखाई थी, जिसमें सिर्फ उसके नन्हे पैर नजर आए थे।
बाद में दिवाली के मौके पर दीपिका और रणवीर ने दुआ का चेहरा फैंस के सामने रिवील किया था। अब दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं।
बेटी के जन्म से पहले बप्पा के दर पहुंचे थे कपल
दूसरे बच्चे के जन्म से पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। इससे पहले रणवीर सिंह लालबागचा राजा के दर्शन करने भी18 से बातचीत में अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बताया था। उन्होंने बप्पा का शुक्रिया अदा करने और पहुंचे थे। उनके मंदिर जाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे।
लालबागचा राजा के दर्शन के बाद रणवीर ने न्यूज18 से बातचीत में अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बताया था। उन्होंने बप्पा का शुक्रिया अदा करने और आगे भी उनका आशीर्वाद बनाए रखने की बात कही थी।
रामलीला के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। करीब छह साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली।
कपल ने इटली के लेक कोमो में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब शादी के करीब आठ साल बाद दोनों दो बेटियों के माता-पिता बन चुके हैं।