Dark Mode
उत्तर पश्चिम रेलवे में डिजिटल बदलाव को नई रफ्तार, CRIS महानिदेशक के साथ उच्चस्तरीय बैठक

उत्तर पश्चिम रेलवे में डिजिटल बदलाव को नई रफ्तार, CRIS महानिदेशक के साथ उच्चस्तरीय बैठक

जयपुर। रेलवे की कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) के महानिदेशक सत्य कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में रेलवे के विभिन्न सॉफ्टवेयर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और भविष्य की आईटी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महानिदेशक सत्य कुमार ने CRIS द्वारा विकसित अनुप्रयोगों में किए जा रहे सुधारों, नई डिजिटल सुविधाओं तथा रेलवे के डिजिटल परिवर्तन को गति देने वाले नवाचारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की परिचालन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सॉफ्टवेयर में सुधार, नई सुविधाएं जोड़ने और प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने CRIS की तकनीकी पहलों की सराहना करते हुए अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के लिए नए डैशबोर्ड तथा प्रभावी मॉनिटरिंग मैकेनिज्म विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीकों का अधिकतम उपयोग रेलवे की कार्यकुशलता बढ़ाने, निर्णय प्रक्रिया को तेज करने तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!