Dark Mode
युवाओं के सपनों को देने पंख, भाजपा सरकार है हर कदम संगः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

युवाओं के सपनों को देने पंख, भाजपा सरकार है हर कदम संगः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

जयपुर । झोटवाड़ा के चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर में प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मार्गदर्शन में विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ। इस रोजगार मेले में 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं। युवाओं के सपनों को पूरा करने वाले संभावनाओं से परिपूर्ण परिवेश में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 24 से ज्यादा रोजगार मेलों के आयोजन से राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार मिल चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले दिन से ही राजस्थान में रोजगारपरक और आर्थिक उन्नति का माहौल बनाने के लिए काम शुरू कर दिया। शिक्षा, पर्यटन, पेट्रोलियम सभी क्षेत्रों में राजस्थान सशक्त है और इसकी भौगोलिक स्थिति आर्थिक प्रगति हेतु अनुकूल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। हमारी बेहतर निवेश नीतियों का ही परिणाम है कि राजस्थान में कंपनियों को ₹2200 करोड़ का लाभ हुआ, जिससे किसान, युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग तक तरक्की एवं खुशहाली पंहुची। हमारी प्राथमिकता निवास के पास ही रोजगार प्रदान करना है। हमारी व्यवहारिक नीतियों के कारण ही रोजगार मेलों की सफलता का प्रतिशत पिछली सरकार से कहीं ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं पीएम सेतु योजना राजस्थान के युवाओं को सशक्त बनाते हुए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। ये योजनाएं राज्य की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर राजस्थान के संकल्प को नई मजबूती दे रही हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!