Dark Mode
जिला एवं विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क गठित

जिला एवं विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क गठित

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को किया जा चुका है। इसके उपरांत 11 दिसम्बर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी और 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों में नाम जुड़वाने, हटाने संबंधित माननीय आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता, आॅफलाईन/आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने हेतु, उनकी समस्याओं/शिकायतों के निस्तारण के दृष्टिगत और आमजन की सुविधा हेतु जिला एवं विधानसभा स्तर पर हेेल्प डेस्क गठित की गई है। जिला स्तर पर गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 0154-2440935 रहेगा और सहायक निदेशक लोक सेवा श्रीमती अमिता बिश्नोई (मोबाइल नम्बर 70738-14001) को इसका प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सादुलशहर विधानसभा के लिये गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 01503-222101 है और इसके प्रभारी अधिकारी तहसीलदार सादुलशहर नितिन पुरोहित (मोबाइल नम्बर 85956-53599) होंगे। गंगानगर विधानसभा के लिये गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 0154-2460657 है और इसके प्रभारी अधिकारी तहसीलदार गंगानगर श्रीमती हर्षिता मिढ्ढा (मोबाइल नम्बर 82097-64478) होंगे। करणपुर विधानसभा के लिये गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 01501-228434 है और इसके प्रभारी अधिकारी तहसीलदार करणपुर गिरधारी सिंह (मोबाइल नम्बर 91668-68657) होंगे। सूरतगढ़ विधानसभा के लिये गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 01509-220638 है और इसके प्रभारी अधिकारी तहसीलदार सूरतगढ़ विनोद कुमार (मोबाइल नम्बर 98288-51371) होंगे। रायसिंहनगर विधानसभा के लिये गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 01507-220131 है और इसके प्रभारी अधिकारी तहसीलदार रायसिंहनगर श्रीमती दर्शना (मोबाइल नम्बर 96949-42837) होंगे। अनूपगढ़ विधानसभा के लिये गठित हेल्प डेस्क का फोन नम्बर 01498-252049 है और इसके प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अनूपगढ़ रामनिवास मीणा (मोबाइल नम्बर 75683-22122) होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला एवं विधानसभा स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी से समन्वय करते हुए हेल्प डेस्क के लिये कार्मिकों एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!