Dark Mode
करीना की प्रेग्नेंसी पर फिर चर्चा, एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

करीना की प्रेग्नेंसी पर फिर चर्चा, एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

मुंबई। करीना कपूर हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों के कारण सुर्खियों में हैं। बेबो ने शनिवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया साझा की, जिसे पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। करीना ने स्टोरीज सेक्शन में एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिसमें एक आदमी अपने फूले हुए पेट के साथ पोज देता नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हट ना बे'।
करीना ने अपने अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी भी जोड़े।
उन्होंने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का गाना 'चॉकलेट लाइम जूस' भी जोड़ा, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनका निकला हुआ पेट खाने के प्रति उनके प्रेम का ही परिणाम है।
करीना से पहले उनकी ननद और सैफ की बहन सबा पटौदी ने अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया था कि विवादित तस्वीर, जिसमें बेबो को फूले हुए पेट के साथ देखा जा सकता है, एक खराब कैमरा एंगल का परिणाम थी।
बता दें कि न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते समय करीना कपूर के पति सैफ अली खान के साथ उनके तीसरे बच्चे की उम्मीद की अटकलें भी सामने आई थीं। उस समय करीना कपूर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी को गलत समझा गया था। हालांकि, 'के3जी' अभिनेत्री ने बाद में इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा था कि यह सब बस पिज्जा और वाइन का खेल था। वहीं, अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अगली बार मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!