Dark Mode
युवाओं के जोश से गूंजा ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम, फिट इंडिया का दिया संदेश

युवाओं के जोश से गूंजा ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम, फिट इंडिया का दिया संदेश

जयपुर। माय भारत राजस्थान के तत्वावधान में रविवार को विद्याधर नगर खेल स्टेडियम, जयपुर में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम का आयोजन फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित व्यायाम तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल चतरपुरा एवं देवगुढ़ा के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं जयपुर शहर सांसद मंजु शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से खेल, योग, व्यायाम और साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को फिटनेस को जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रभावी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!