Dark Mode
ट्रम्प-नेतन्याहू बैठक : व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय चर्चा

ट्रम्प-नेतन्याहू बैठक : व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय चर्चा

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी करेंगे। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि बैठक का फोकस द्विपक्षीय मुद्दों, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर रहेगा।

लेविट ने बताया कि ट्रंप ईस्ट रूम में कोयले के प्रमोशन के लिए भी इवेंट करेंगे। इसमें साफ और सुंदर कोयले को अमेरिका का भरोसेमंद और सस्ता ऊर्जा स्रोत बताया जाएगा, जिससे बिजली की कीमतों में कमी आएगी।

इसके अलावा गुरुवार को ट्रंप पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के प्रशासक ली जेल्डिन के साथ ओबामा-काल के 2009 के नियमों को रद्द करने की कार्रवाई करेंगे, जिससे अमेरिकी लोगों को बड़े पैमाने पर बचत होगी।

व्हाइट हाउस ने बताया कि नेतन्याहू का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका-इजराइल संबंध मध्यपूर्व नीति का केंद्र बने हुए हैं। द्विपक्षीय बैठकें अक्सर सुरक्षा, रक्षा सहयोग और रणनीतिक मुद्दों पर केंद्रित रहती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!