Dark Mode
Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग ने खींचा ध्यान

Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Vivo V70 Lite को यूएई में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है, जहां बड़ी बैटरी, आकर्षक डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखा गया है।

नया Vivo V70 Lite डिजाइन और फीचर्स के मामले में पिछले मॉडल V60 Lite से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें अधिक सक्षम प्रोसेसर दिया गया है। यही अपग्रेड फोन को पहले के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन देने में मदद करता है।

फोन में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है, जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा, डिस्प्ले में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और पंच-होल डिजाइन के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo ने इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया है। यह चिपसेट पिछले मॉडल में इस्तेमाल किए गए Dimensity 7360 का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। प्रोसेसर की बढ़ी हुई क्लॉक स्पीड के कारण मल्टीटास्किंग और ऐप्स की परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ दिया गया है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल है। Vivo V70 Lite में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को लंबा बैकअप और कम समय में चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। डिवाइस 8GB LPDDR4X रैम के साथ आता है और इसे 128GB तथा 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है।

कीमत की बात करें तो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत AED 1,099 (करीब 28,550 रुपये) रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट AED 1,299 (करीब 33,750 रुपये) में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्डन रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!