शिविर में 26 पट्टे वितरित किये गये
तारानगर . प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तृतीय चरण का तारानगर नगरपालिका द्वारा डॉक्टर जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में बुधवार को वार्ड 17 व 18 का आयोजन किया गया जिसमें 347 गारंटी कार्ड व 26 पट्टे वितरित किये गये। कांग्रेस नेता मुंशी खाँ ने बताया कि कैम्पो में पालिका द्वारा अधिक से अधिक पट्टे जारी कर आमजन को स्वामित्व का अधिकार/पट्टा दिया जायेगा। वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर चेयरमेन प्रतिनिधि मुंशी खाँ, वार्ड पार्षद बाबूहुसैन कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि कुंदन सैनी, पार्षद प्रतिनिधि जासम खोखर, नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी, बुँदे खाँ लुहार, कनिष्ट अभियंता सुनील मण्डार, बिलाल लुहार, नक्शा नवीश, अयूब टाक, नितेश, सुशील, परवेज खोखर, हेमराज प्रजापत, दिलावर खान, ऊष्मान मलिक, सहित वार्डवासी मौजूद थे।