घर घर 39वे निशुल्क हर घर कीर्तन का आयोजन
सीकर,मुहम्मद सादिक। श्री श्याम सेवा परिवार ताली कीर्तन टीम के द्वारा रविवार को श्री पीयूष गडि़का महाराज जी के सानिध्य में किए जाने वाले निशुल्क कीर्तन घर घर ताली 39 कीर्तन का आयोजन गोविंदम रेजीडेंसी मे महेश श्रीवास्तव के निवास स्थान पर किया गया टीम की सदस्य ज्योति तनवानी ने बताया की महाराज श्री पीयूष गडि़का महाराज जी ने ताली कीर्तन टीम के सदस्यों एवं आए हुए सभी श्याम प्रेमियों द्वारा ढोलक जंग में मंजीरो की धुन से श्याम बाबा की ज्योत जगा कर बाबा श्याम को भजनों से रिझाया गया और यह कीर्तन श्याम प्रेमियों के द्वारा हर घर निशुल्क किया जिसकी बुकिंग शनिवार को श्री श्याम मंदिर चिरंजीवी पनवाड़ी के गली में होने वाले कीर्तन में उपस्थित होकर करवा सकते हैं जाता है इस कार्यक्रम में समस्त ताली कीर्तन टीम एवं परिवार सदस्य श्याम भक्त उपस्थित रहे।