Dark Mode
एक कदम ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की ओर :  मदन राठौड़

एक कदम ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की ओर : मदन राठौड़

जयपुर। अर्थ आवर डे पर भाजपा कार्यालय में रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे गये। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोमबत्ती की रोशनी में कार्य किया और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अर्थ आवर डे हमें याद दिलाता है कि सामूहिक प्रयास से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और हरित भविष्य बना सकते हैं। हम सब को मिलकर इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए ।यह छोटा सा कदम हमें ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में बड़े बदलाव के लिए प्रेरित करता है। इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महती पहल होगी। बिजली‌ बचाने के मकसद से दुनियाभर में 'अर्थ आवर डे' मनाया जाता है।

राठौड़ ने कहा कि एक दिन लिए की गई कोशिश और लोगों की एकजुटता में यह सन्देश देने की कोशिश करते हैं कि बिजली बचाएं। सभी को कोशिश करनी चाहिए कि क्लाइमेट में तेजी से हो रहे बदलाव के प्रति लोगों को जागरूक करे। पिछले कुछ वर्षों में, अर्थ आवर विकसित हुआ है, जो पर्यावरण वकालत और नीति परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक बन गया है। यह एक ऐसा क्षण है जो विभिन्न महाद्वीपों, संस्कृतियों और समय क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करता है, जो पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने में सामूहिक कार्रवाई की शक्ति को उजागर करता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!