विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ जोधपुर की कार्रवाईः औचक निरीक्षण, पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर ₹5,000 का जुर्माना
जोधपुर। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार जोधपुर में विधिक मापविज्ञान अधिनियम, 2009 एवं विधिक मापविज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएँ) नियम, 2011 के तहत विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गठित विशेष जांच दल में विधिक मापविज्ञान अधिकारी श्री रामचंद्र त्रिपाठी, श्री रामनिवास बिश्नोई और श्री गौरव गुप्ता शामिल रहे। जाँच दल द्वारा आज शहर में 3 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया एवं 1 प्रतिष्ठान पर पैकेजिंग लाइसेंस (निर्माता/पैकर पंजीकरण) नहीं होने के कारण नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया। विधिक मापविज्ञान अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।