Dark Mode
आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन व्यवसाय में प्रवेश, नवलगढ़ में खोली समर्पित शाखा

आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन व्यवसाय में प्रवेश, नवलगढ़ में खोली समर्पित शाखा

नवलगढ़ : भारत की प्रमुख विविध वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड ('एबीसीएल') के एनबीएफसी बिजनेस ने आज नवलगढ़ में समर्पित शाखा खोलकर गोल्ड लोन बिजनेस में अपने प्रवेश की घोषणा की। यह लॉन्च आदित्य बिरला कैपिटल के वित्तीय समाधानों के व्यापक पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण विस्तार है और ग्राहकों को पारदर्शी, सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से संगठित गोल्ड लोन तक पहुँच प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

राजस्थान संगठित गोल्ड लोन क्षेत्र के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभर रहा है। क्रिफ हाई मार्क के अनुसार, मार्च 2026 तक राज्य का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो 41,700 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिसने सालाना आधार पर 60.6% की वृद्धि दिखाई है। राज्य की मजबूत ग्रामीण व अर्ध-शहरी अर्थव्यवस्था, उद्यमशीलता और औपचारिक सुरक्षित ऋण की बढ़ती मांग संगठित ऋणदाताओं के लिए अत्यंत व्यापक अवसर प्रस्तुत करती है। अपनी मजबूत व्यापारिक धरोहर और गहरी उद्यमशीलता की संस्कृति के साथ, नवलगढ़ एबीसीएल के इस शुरुआती चरण के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।

विश्वास और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर तैयार की गई, आदित्य बिरला कैपिटल की यह गोल्ड लोन पेशकश डिजिटल सुविधा के साथ-साथ एक समर्पित शाखा-संचालित सर्विस मॉडल को जोड़ती है। यह योजना पारदर्शी दरों, गिरवी रखे गए गहनों की सुरक्षित देखभाल और शहरी व अर्ध-शहरी बाजारों के विभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए एक सरल और आसान ऋण प्रक्रिया प्रदान करती है।

इस लॉन्च पर बात करते हुए, आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर-एनबीएफसी, राकेश सिंह ने कहा, "हमारे गोल्ड लोन बिजनेस की शुरुआत आदित्य बिरला कैपिटल को ग्राहकों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय सेवा कंपनी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माइलस्‍टोन है। नवलगढ़ की कारोबारी परंपरा और सुरक्षित लोन की बढ़ती मांग इसे हमारे बिजनेस के लिए एक अहम बाजार बनाती है। हम आदित्य बिरला कैपिटल के भरोसे, बेहतर कामकाज और पारदर्शी तरीकों के साथ ओम्नीचैनल माध्यम से आसान लोन पहुंचाना चाहते हैं। जैसे-जैसे हम नवलगढ़ में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं, हमारा मकसद यहां के लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करके उनसे दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंध स्थापित करना है।"

आदित्य बिरला कैपिटल की गोल्ड लोन पेशकश नवलगढ़ के शहरी और अर्ध-शहरी बाजारों के विभिन्न ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करेगी, साथ ही कंपनी के वित्तीय समाधानों के विविध पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। एबीसीएल और इसकी सहायक कंपनियों का देशभर में 1,759 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, और उनका समेकित ऋण पोर्टफोलियो 30 जून 2026 तक 2.19 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। गोल्ड लोन बिजनेस का यह चरणबद्ध विस्तार पूरे राजस्थान में विश्वसनीय और सुविधाजनक सुरक्षित ऋण समाधानों तक पहुँच बढ़ाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!