नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 अभ्यर्थी पाए गए वैध
पाली। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। ऐसे में अब पाली संसदीय क्षेत्र से कुल 17 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 17 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। जिसमें पी.पी. चौधरी भारतीय जनता पार्टी, महेन्द्र रेगर बहुजन समाज पार्टी, संगीता बेनीवाल इंडियन नेशनल कांग्रेस, छगनलाल इण्डियन इन्दिरा कांग्रेस(आर), जीवराम राणा भारत आदिवासी पार्टी, बस्तीराम इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी, भरतसिंह अमरसिंह एकम सनातन भारत दल, आनन्द कुमार परिहार निर्दलीय, उदाराम निर्दलीय, केसाराम निर्दलीय, दीपक बामणिया निर्दलीय, भीयाराम निर्दलीय, भोम सिंह निर्दलीय, मुकेश सैनी निर्दलीय, लाल सिंह देवासी निर्दलीय, श्रवणराम देवासी निर्दलीय एवं हुकम सिंह निर्दलीय के नाम वैध पाए गए।