Dark Mode
मुंबई लौटीं ऐश्वर्या-आराध्या, एयरपोर्ट पर 'नमस्ते' ने जीता दिल

मुंबई लौटीं ऐश्वर्या-आराध्या, एयरपोर्ट पर 'नमस्ते' ने जीता दिल

मुंबई। अमेरिका की यात्रा पूरी करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन मुंबई लौट आए हैं। मंगलवार रात परिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां ऐश्वर्या और आराध्या के एक छोटे से जेस्चर ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

टर्मिनल से बाहर निकलते समय ऐश्वर्या और आराध्या ने हाथ जोड़कर एयरपोर्ट स्टाफ को 'नमस्ते' कहा। वहीं, उनके साथ चल रहे अभिषेक बच्चन ने भी बाहर जाने से पहले एक स्टाफ सदस्य से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर अभिवादन किया। परिवार के इस सहज अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

एयरपोर्ट लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट चुना था। उन्होंने लंबी काली ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लैक ओवरकोट पहना हुआ था। आराध्या ने कैजुअल अंदाज में ब्लैक टॉप, डार्क ट्राउजर और ओवरसाइज्ड ब्लैक लेदर जैकेट पहनी थी।

अभिषेक भी आरामदायक ट्रैवल लुक में नजर आए। उन्होंने हल्के पीले रंग की हुडी के ऊपर ऑलिव-ग्रीन प्रिंटेड जैकेट और डेनिम जींस पहनी हुई थी।

ऐश्वर्या और अभिषेक की निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को मुंबई में बच्चन परिवार के घर पर शादी की थी। यह समारोह निजी रखा गया था, हालांकि इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। 16 नवंबर 2011 को दोनों बेटी आराध्या के माता-पिता बने।

दोनों की मुलाकात 2001 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'कुछ ना कहो', 'उमराव जान', 'गुरु', 'धूम 2' और 'रावण' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या ने 'कजरा रे' गाने में स्पेशल अपीयरेंस भी दिया था।

बताया जाता है कि दोनों लंबे समय तक अच्छे दोस्त रहे और 'उमराव जान' के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद 'गुरु' की शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। 'गुरु' के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने न्यूयॉर्क में ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था।

एक पुराने इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या को उस होटल की बालकनी में प्रपोज किया था, जहां वे अक्सर उनके साथ भविष्य की जिंदगी की कल्पना किया करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और आज दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!