Dark Mode
राजस्थान में जल क्रांति के लिए समस्त महाजन का दिल्ली में हुआ सम्मान

राजस्थान में जल क्रांति के लिए समस्त महाजन का दिल्ली में हुआ सम्मान

फलोदी। संपूर्ण भारत से कुल 31 जल प्रहरियों को दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में सरकारी टेल संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इसमे समस्त महाजन मुंबई के मेनेजिंग ट्रस्टी गिरिश भाई शाह को
*जल प्रहरी* सम्मान से सम्मानित किया गया।

समस्त महाजन की टीम के नाते राजस्थान से देवेंद्र जैन, रविंद्र कुमार जैन, हरनारायण सोनी , डॉ हर्ष सुराणा, मित्तल खेतानी साथ रहे। समारोह में सांसद गोपाल शेट्टी, सांसद उमेश पाटिल , जलशक्ति मंत्रालय के अधिकारी, मनरेगा नमामि गंगा आदि प्रोजेक्ट पर काम करने वाले विशिष्ट उच्च अधिकारी,वाटर मेन राजेंद्र सिंह सहित अनेक जिलों में जल के लिए कार्य करने वाले जिले के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
जल प्रहरी सामान प्राप्त करके गिरीश भाई साह ने बताया कि इस सम्मान को दिलाने में राजस्थान में हुए कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके लिए हमारी टीम देवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, हरनारायण सोनी, मोतीलाल सोनी,मांगीलाल पारासरिया, नटवरलाल थानवी, पुखराज जैन, खुशालचंद जैन, विजय पालीवाल, हीराराम गोदारा, योगी पुखराज, रामजीवन डांगा , रामचंद्र नेहरा, हरिराम डूकिया व मोहनलाल राठी ने गांव गांव में अलख जागते हुए ग्राम वासियों तथा दानदाताओं के माध्यम से पुराने तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य करवाया है।यह सब उनके जमीनी स्तर के कार्यों के फल स्वरुप संभव हो पाया है।मैं यह पुरस्कार समस्त महाजन से जुड़े हुए दानदाताओं तथा जमीन पर कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं। राजस्थान में तालाबों के पुनरुत्थान के कार्यों में संतों का पूरा आशीर्वाद रहा।संत नारायण दास, योगेश्वर सूरजनाथ,राजस्थान गो सेवा समिति अध्यक्ष संत दिनेशगिरी, संत रघुनाथ भारती आदि से विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!