विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन को मनाया हर्षोल्लास से
पोकरण. स्थित श्री सैनिक दयाल राजपूत छात्रावास में राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्रसिंह राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री राजपूत सेवा समिति और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्व कल्याण भावना से प्रेरित होकर मानव सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम लाइव जुड़कर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में रक्त के सिवाय सब कुछ मिल सकता है। आज दुर्घटना के युग में खून की बहुत बड़ी महत्ता है, अपने खून को किसी जरूरतमंद को देकर जान बचाना इससे बड़ा पुण्य कुछ भी नहीं हो सकता। राठौड़ ने सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में 110 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं और ब्लड बैंक कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित नाचणा ठाकुर विक्रमसिंह श्री राजपूत सेवा समिति अध्यक्ष गोपालसिंह राठौड़, पूर्व विधायक शैतानसिह, करणी सेना जिलाध्यक्ष सांगसिह गडी ,पूर्व अध्यक्ष राणीदानसिह छायण, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जुगल किशोर, प्रधान भगवतसिह तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित पूर्व संरपच मदनसिह राजमथाई, , भाजपा नेता मालमसिह सनावड़ा , चन्दनसिह राठौड़, मोतीसिंह चांदनी, प्रतापसिंह सांकडा, वीरमसिह सनावड़ा, गोपालसिंह राजमथाई, विक्रमसिंह भणियाणा, जलामसिह छायण रक्तदान शिविर में सहित वरिष्ठजन व रक्तदाता उपस्थित रहे।