Dark Mode
ब्यावर : मरीजो की संख्या बढने पर एक बेड पर तीन बच्चो का इलाज, मदर चाइल्ड विंग में अपर्याप्त बेड होने से मरीज व परिजन त्रस्त

ब्यावर : मरीजो की संख्या बढने पर एक बेड पर तीन बच्चो का इलाज, मदर चाइल्ड विंग में अपर्याप्त बेड होने से मरीज व परिजन त्रस्त

ब्यावर। मौसमी बीमारी के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण एक ही बेड पर तीन बच्चों का इलाज किया जा रहा है जिसके कारण मरीजों को समस्या हो रही है। अमृतकौर अस्पताल के मदर चाइल्ड विंग में दो दिन पहले एक लापरवाही के कारण एक बच्चे की जान चली गई। फिर भी प्रशासन लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है जिसके चलते मरीजों को रोज समस्या हो रही है। मदर चाइल्ड विंग में अपर्याप्त बेड होने से मरीज व परिजन त्रस्त हैं। उनका आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ मरीज के परिजनों की समस्या सुन कर अनदेखा कर देते हैं। बच्चा वार्ड में तीन एसी लगे हैं, लेकिन कोई अधिकारी या डॉ. अस्पताल में मरीज देखने आते हैं उसी समय एसी चालू किए जाते हैं। उनके जाने के बाद पुन: बंद कर देते हैं। अस्पताल में पर्याप्त बेड की सुविधा होने से बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर तीन बच्चों का एक साथ इलाज किया जा रहा है जब मरीज के परिजन बेड को लेकर नर्सिंग स्टाफ से बात करते हैं तो स्टाफ बेड कम होने की बात करता है। एक ही बेड पर तीन बच्चों के एक साथ सोने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक मरीज के परिजन सुरेंद्र सिंह का कहना है स्टाफ को मरीजों यदि मरीज को लेकर कोई परेशानी होती है तो नर्सिंग स्टाफ अनदेखा करता है। ब्यावर. एक ही बेड पर तीन बच्चो को सुलाकर इलाज शुरू किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!