Dark Mode
ब्यावर : स्टूडेंट्स ने कुश्ती और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में कुल 9 पदक जीते, केडी जैन स्कुल के छात्रो का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्यावर : स्टूडेंट्स ने कुश्ती और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में कुल 9 पदक जीते, केडी जैन स्कुल के छात्रो का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्यावर। कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने कुश्ती और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में कुल 9 पदक जीते। कुश्ती वर्ग में तीन खिलाडय़िों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। ईशिका चौहान ने 53 किग्रा, पुनीत ने 55 किग्रा और हर्ष ने 57 किग्रा वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में रोहित, जतिन, अर्पित और मनुरिका ने कांस्य पदक जीते। स्कूल में विजेता खिलाडय़िों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल निदेशक सुयश तातेड़ ने कहा कि खेलों से छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं। सहनिदेशक हिमांशु तातेड़ ने खेलों से होने वाले शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रकाश डाला। स्कूल परिवार ने विजेता खिलाडय़िों का स्वागत माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया। समारोह में शारीरिक शिक्षक कपिल पंवार, राकेश राठौड़, श्रीकांत नोगिया, प्रिंसिपल और अन्य शाला सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!