भगवान निंबार्क ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप आज से
मदनगंज किशनगढ़। भगवान निंबार्क ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ 22 जुलाई को सुबह 10 बजे सूरज देवी पाटनी सभागार में होगा। किशनगढ़ ताइक्वांडो एकैडमी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के निर्देशक राकेश बांगड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 राज्यों, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आर्मी, पंजाब पुलिस आदि टीमों के करीब 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मास्टर शिवकुमार, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जेएनयू पूर्व अध्यक्ष रविंद्र भाटी, भाजपा नेता विमल बड़जात्या, आरएलपी प्रदेश महामंत्री राम स्वरूप चौधरी होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी एवं प्लेयर्स को गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।