ए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा
आओ मिलकर हम सभी करें रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर शहर के मोहता सराय बहलीम सदन में ए ब्लॉक शहर जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र बीकानेर की जानिब से सभी जाति धर्म के लोगों की उपस्थिति में सामाजिक समरसता एवं देश की गंगा जमुनी तहजीब व भाईचारा का प्रतीक रोजा इफ्तार पार्टी का एक शानदार आयोजन हुआ।
इस प्रोग्राम में सबसे पहले शहर काजी शाहनवाज व हाफिज फरमान अली ने देश के अमन चैन भाईचारा व सभी देशवासियों की खुशहाली व तरक्की की दुआ करवाई उसके बाद सभी रोजेदारों ने इफ्तार कर रोजा खोला और नमाज अदा की इस आयोजन के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला थे, प्रोग्राम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने की। विशिष्ट अतिथि जियाउर रहमान,हाजी सलीम सोडा,जावेद परिहार,ओमप्रकाश लोहिया,थे
इन सभी का जोरदार ब्लॉक कांग्रेस की जानिब से सम्मान किया गया।
इस मोके पर मंत्री कल्ला ने कहा रमजान मुबारक के महीने में ब्लॉक कांग्रेस के शानदार आयोजन में रोजा इफ्तार का बहुत महत्व है रोजेदारों को रोजा खुलवाना पुण्य का काम है,
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा ऐसे आयोजन से देश में भाईचारा आपसी सौहार्द मोहब्बत व आपसी मेलजोल कायम होता है,
कांग्रेस नेता साजिद सुलेमानी ने बीकानेर में कल्ला जी द्वारा कराए गए बीकानेर के चहुमुखी विकास कार्य को जनहित बताया हाल ही में बजट घोषणा में राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय तथा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया,
पार्षद जावेद परिहार ने बीकानेर में हज हाउस के लिए जमीन की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागोरी, असलम रंगरेज, एडवोकेट असलम खान, मोहम्मद हुसैन नागौरी,ने कल्ला साहब को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया ।
यकीनुद्दीन डग्गा,अता हुसैन कादरी ने कल्ला जी को साफा पहना कर उनका स्वागत किया तथा इस प्रोग्राम में यूनुस अली, ताहिर हसन कादरी,अब्दुल सत्तार,अब्दुल वाहिद,हाजी मोहम्मद असलम, मुजीब खिलजी,इमरान पवार, मोहम्मद रफीक,अकरम खादी, प्रफुल्ल हटीला, शायर उमर भाई रंगरेज सभी पार्षद गण ने कल्ला का माला पहना कर सम्मान किया। सीएमएचओ अबरार पंवार, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, बिट्ठल बिस्सा,अरविंद मिड्डा,मास्टर मंजूर,मोला बख़्श,अलीमुद्दीन जामी,मेहताब दमामी,एडवोकेट अशरफ उस्ता,अनिल व्यास, मंसूर मास्टर,सलीम नागौरी,महबूब भोजावट,अकरम अली, एम एच पप्पू,खेमचंद तेजी,मनीष सियागी,नजरुल इस्लाम,अली राजा,असीम सैयद, पूर्व पार्षद हसन गोरी ,साजिद आर भुट्टा,सलीम भुट्टा,कुंवर नियाज मोहम्मद,जितेंद्र बिस्सा,शिव उपाध्याय,गुलाम हुसैन चडवा, हसन खिलजी, माणक वाल्मीकि, तेजाराम, मनोज तवर, महबूब दाऊदी,अब्दुल रहमान लोहार, ओमप्रकाश हटीला,बाबूलाल मेघवाल,वाहिद कुमारी वाला, अमजद अब्बासी,महबूब रंगरेज, बाबू गजनेरी, हनुमान व्यास,आरिफ पठान,उमर रंगरेज,एडवोकेट रियाज चौहान, गिरी बन्ना,सलाउद्दीन, बशीर अहमद, रईस अहमद,मास्टर अनवर हुसैन,असगर अली,कमरुद्दीन तंवर,मोहम्मद उस्मान,आसिफ अली,मोहम्मद अनस,असलम सीए,एडवोकेट अमजद शेरखानी,हैदर मिर्जा, करनाराम भील, मोहम्मद शाहिद,माहीन हसन,राजा,पवन कुमार,मुलाराम नायक, सैकड़ों की तादात में बीकानेर के सभी जाति धर्म के अमनपसंद लोग इस शानदार आयोजन में उपस्थित होकर देश की तरक्की खुशहाली और पूरी दुनिया में हमारा देश अग्रिम पंक्ति में रहे इसकी दुआ की। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी ने दी।