Dark Mode
छोटीखाटू : ट्रेन के आगे कूद कर लीला समाप्त कर ली

छोटीखाटू : ट्रेन के आगे कूद कर लीला समाप्त कर ली

छोटीखाटू। हिंसार से जोधपुर जा रही ट्रेन से कोनियाड़ा फाटक के पास आगे कूद कर आत्म लीला समाप्त की। जिसको गार्ड द्वारा बॉडी को बड़ी खाटू रेल्वे स्टेशन ले जाकर सुर्पद्ध किया और फिर छोटीखाटू अस्पताल में लाया गया और मोर्चरी में रखा गया। सूचना मिलने पर परिवाजन हॉस्पिटल पंहूचें और आशंका जताई की रेल के आगे कूद कर आत्म लीला समाप्त नही कर सकता। मौके खुनखुना थाना पुलिस पंहुची और हॉस्पिटल में ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई। मृतक के चाचा हीरालाल पुत्र बिरमाराम उम्र 34 वर्ष निवासी कचरास ने एक लिखित रिर्पोट दी उस रिर्पोट में मेरा भतीजा अंकीत जांगिड़ पुत्र जगदीश प्रसाद उम्र 19 वर्ष जाति जांगिड़, निवासी कचरास अपने घर से करीब सूबह 10 बजे सूमित जांगिड़ पुत्र सुखदेव जांगिड़ निवासी कचरास के साथ निकला था उसके बाद मैने मेरे फोन में व्हाट्पस स्टेटश  देखा तो मेरे भतीजे अंकित के व्हाटपस पर मरने की सूचना दे रखी थी और उक्त सूमित जांगिड़ व अशरफ निवासी छोटीखाटू के नाम से लगा हुआ था उक्त लोगो ने मेरे भतीजे को सोची समझी साजिश के तहत मरवा दिया है। मेरे भतीजे अंकित का शव रेल ट्रेक पर मिला है उक्त घटना में दोनो युवको का हाथ है इस प्रकार की रिर्पोट दर्ज करवाई। खुनखुना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और अनुसंधान शुरू किया। खुनखुना थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई ने बताया की  प्रार्थी हीरालाल जांगिड़ पुत्र बिरमाराम निवासी कचरास ने एक रिर्पोट दर्ज करवाई जिसमें अपने भतीजे का शव रेलवे ट्रेक पर मिला और दो व्यक्तियों के नाम दज मुकदमा दर्ज करवा है। जिसमें  सूमित जांगिड़ पुत्र सूखदेव निवासी कचरास और अशरफ निवासी छोटीखाटू के नाम दर्ज करवा है। पुलिस ने रिर्पोट के अनुसार धारा 103 (1) और 61 (2) में दर्ज कर लिया और अंनुसंधान किया जा रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपर्द्ध किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!