Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह उदयपुर पहुंचे। उन्होंने सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंचकर पूर्व राज परिवार के दिवंगत सदस्य स्व. अरविन्द सिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शर्मा ने स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक चंद कृपलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!