Dark Mode
ईद उल अजहा पर्व को लेकर सीएलजी व शांति समिति की हुई बैठक

ईद उल अजहा पर्व को लेकर सीएलजी व शांति समिति की हुई बैठक

 
बीदासर। थाना परिसर में ईद उल अजहा के पर्व को लेकर डीएसपी प्रहलाद राय की अध्यक्षता में सीएलजी व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक राय ने ईद का त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने को कहा। साथ ही राय ने कहा कि इन दिनों डिग्गी में डूबने से हादसें हो रही है काश्तकार अपने खेत मे बनी डिग्गियों के लोहे की जाल व तारबंदी कराए जिससे हादसें होने से बचा जा सके। तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा ने कहा कि ईद उल अजहा का त्यौहार हमे आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाना है। वही शहर काजी हाफिज शरीफ ने जानकारी देते हुए कहा कि कुर्बानी का यह त्यौहार 29 जून गुरुवार को मनाया जाना है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, मौलाना आरिफ, हाफिज रमजान, थानाधिकारी जगदीश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल गुर्जर, पार्षद सदीक ऐरानी, गुलाम रसूल बल्खि, शिक्षक कटार सिंह जाखड़, गोपाल प्रजापत, गिरधारीलाल मेहला, हंसरज छापोला, अफजल हुसैन, डालाराम भामू, पीरजी कुरैशी, चेनाराम भामू, आरिफ छींपा, इकबाल आदि मौजूद रहे
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!