Dark Mode
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन एस एस का समापन सत्र आयोजित

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन एस एस का समापन सत्र आयोजित

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमवारामगढ़ में शनिवार को एनएसएस के अभिविन्यास कार्यक्रम का समापन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ हरीश चंद्र ने की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीना ने किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुशीला देवी मीना ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीयता की भावना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीयता किसी जाति विशेष या समुदाय और धर्म से जुड़ी हुई नहीं है। राष्ट्रीयता एक व्यापक अवधारणा है। प्रोफेसर शिव कुमार मीणा ने  बताया कि किस तरह स्वयं सेवक चुनाव कार्यों में सहयोग करें।किस तरह मतदाताओं को जागरूक करें।कार्यक्रम अधिकारी डॉ एमएल मीना ने बताया कि स्वयं सेवकों में अनुशासन की भावना अति आवश्यक है।कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र ने  अभिविन्यास कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य थीम पर समय समय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ एमएल मीना ने सभी वक्ताओं, प्राचार्य और स्वयं सेवकों का आभार प्रकट किया।स्वयं सेवकों को जलपान कराया गया। सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।द्वितीय सत्र में स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!