Dark Mode
कांग्रेस ने नियुक्त किये महंगाई राहत शिविर प्रभारी

कांग्रेस ने नियुक्त किये महंगाई राहत शिविर प्रभारी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं महंगाई राहत शिविर अभियान समन्वयक रामविलास चौधरी की सहमति से विधानसभा क्षेत्र के.पाटन में महंगाई राहत शिविर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी  है। पूर्व विधायक सीएल प्रेमी ने बताया की ब्लॉक के.पाटन के मण्डल झालीजी का बराना में रामस्वरूप मीणा , अरनेठा मण्डल मे रमेश जांगीड , रोटेदा मण्डल में सोनू शर्मा , लेसरदा मण्डल में गेन्दीलाल सुमन , माधोराजपुरा मण्डल में हरीशंकर नागर तथा इन्द्रगढ ब्लॉक के देईखेडा मण्डल में बालमुकन्द मीणा , सुमेरगंजमण्डी मण्डल में राजेन्द्र गौतम , बडाखेडा मण्डल में हेमराज मीणा , करवर मण्डल में रफीक मुगल , जैतपुर मण्डल में रंगलाल प्रजापति और जरखोदा मण्डल में सत्यनारायण प्रजापति को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये सभी प्रभारी महंगाई राहत शिविरो का निरीक्षण कर आमजन को सरकारी योजनाओ में लाभान्वित करने का कार्य करेंगे  ,पूर्व विधायक प्रेमी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से कहा कि महंगाई राहत शिविरा में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगो के कार्य तत्पर होकर  करे । उन्होेने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी उक्त सभी योजनाओ के सफल क्रियान्वयन में पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए महंगाई राहत शिविर अभियान को सफल बनाया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!