Dark Mode
धौलपुर: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान नष्ट करवाई 400 किलोग्राम दूषित बर्फी, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान नष्ट करवाई 400 किलोग्राम दूषित बर्फी, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर। आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके प्रदेश भर में लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावट खोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला और जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम द्वारा बद्री प्रसाद दिनेश चंद्र मावा भंडार पुराना बस स्टैंड धौलपुर से पनीर एवं मावे के नमूने लिए, गुरु कृपा मिष्ठान भंडार पुराना बस स्टैंड धौलपुर से पनीर एवं मावा के नमूने लिए, आर बी फूड प्रोडक्ट्स जलालपुर तहसील मनिया से बर्फी, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं सूजी के नमूने लिए साथ ही 400 किलोग्राम दूषित बदबूदार बर्फी को गद्दा खुदवा कर नष्ट करवाया गया। 125 किलो मिल्क पाउडर अग्रिम कार्रवाई हेतु जप्त कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखने हेतु सुपुर्दगी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!