Dark Mode
धौलपुर: वंदे मातरम@150 एवं सरदार@150 के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

धौलपुर: वंदे मातरम@150 एवं सरदार@150 के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

धौलपुर। देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं जनभागिदारी की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु तथा सरदार पटेल के योगदान और उनके राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करने हेतु राज्य मंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग व जिला प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म के मुख्य आतिथ्य में माय भारत धौलपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 9 नवम्बर रविवार को सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी ए एन सोमनाथ ने बताया कि 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा गांधी पार्क में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए माय भारत युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित सरदार@150 पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पदयात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर गुलाब बाग होते हुए मचकुण्ड में समाप्त होगी। कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, माच भारत तथा विभिन्न युवा एवं सामाजिक संगठनों द्वारा सहभागिता निभाई जाएगी। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे से मचकुण्ड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। विद्यालय के छात्रों द्वारा सरदार पटेल एवं वंदे मातरम पर व्यक्तव्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत आत्म निर्भर भारत एवं नशा मुक्त भारत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क में प्रभारी मंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत पौधारोपण का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम@150 के अन्तर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वंदे मातरम हमारी राष्ट्रीय चेतना, अखंडता और एकता का प्रतीक है। जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!