Dark Mode
धौलपुर: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों में ईएफ वितरण कार्य का किया निरीक्षण

धौलपुर: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों में ईएफ वितरण कार्य का किया निरीक्षण

धौलपुर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के घर-घर विजिट, गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा की जा रही मैपिंग की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन मतदाताओं का एपिक नंबर नहीं है, उनके पुराने निवास स्थान की जानकारी लेकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नाम ढूंढा जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे उनके या उनके माता-पिता के वर्ष 2002 में निवास स्थान की जानकारी लेकर मैपिंग सुनिश्चित की जाए। समस्त ईआरओ ने निर्देशित किया कि बीएलओ ऐप पर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!