Dark Mode
जनसुनवाई के अधिकांश वादो का मौके पर निस्तारण

जनसुनवाई के अधिकांश वादो का मौके पर निस्तारण

भुसावर . उपखंड स्तरीय जनसुनवाई से लोगों में न्याय की आश बढी है कि न्याय पालिका फरियादियों की परेशानी सुनकर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर रही है! 
  भुसावर उपखंड कार्यालय में गुरूवार 13 जुलाई को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ! जिसमें विभिन्न मामलो को लेकर फरियादी पहुंचे, भुसावर नगरपालिका क्षेत्र के पैराफेरी क्षेत्र में गणेश मण्डी भूमि रूपांतरण से जुड़े हुए मामले को लेकर मण्डी समिति सदस्यों में अपन पक्ष रखा, जिस पर उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिशा निर्देश देते हुए जल्द पत्रावली ओं का निस्तारण करने की बात कही! नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 20 में खातेदार की भूमि में सीसी सड़क बनाए जाने,  खातेदार द्वारा संबंधित पत्रावली की नकल मांगे जाने नकल नहीं दिए जाने के उपरांत उपखंड अधिकारी को परिवाद पेश करने पर उपखंड अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को  रिपोर्ट के साथ अपना पक्ष रखने की बात कही ! भुसावर बाईपास निर्माण मैं अधिघृत भूमि के काश्तकारों को उनकी समस्याओं से मौके पर ही निस्तारण करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!