Dark Mode
विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

कोटा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केशवपुरा के आतिथ्य में 3 अक्टूबर से चल रही 67 वी जिला स्तरीय 17/19 आयु वर्ग छात्र छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार दोपहर जे के पवेलियन में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य जे एल एन टी टी एम एल गौतम, खेल निदेशक विजय सिंह व जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता और गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व किरण कुमारी की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।नन्ही बालिका भव्या ने सुंदर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। राजश्री व साथी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्थानीय विद्यालय द्वारा सम्मान चिह्न प्रदान कर आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन हुआ। प्रतियोगिता सचिव राजेंद्र मीना द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता टीम में 17 वर्ष छात्रा आयु वर्ग में मां भारती विद्यालय तलवंडी की टीम विजेता व सोफिया स्कूल की टीम उपविजेता रही।17 वर्ष छात्र आयु वर्ग में मां भारती स्कूल की टीम विजेता और डी ए वी की टीम उपविजेता रही। 19 वर्ष छात्र आयु वर्ग में हरबर्ट स्कूल विजेता और रा उ मा वि कैथून की टीम उपविजेता रही।सभी विजेताओं और उपविजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को आर्थिक सहयोग देकर संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले बीवाईज क्लासेज के निदेशक सुनील नैन,संकल्प क्लासेस के निदेशक दीपक राठौर व श्री प्रिंस शर्मा, श्री कौशल मीना आदि भामाशाहों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को तैयार करने व निर्णायक रूप में महती भूमिका वहन करने वाले द्रोणाचार्य शारीरिक शिक्षको को भी प्रतीक चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप चौधरी ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि अच्छा मार्गदर्शन ही श्रेष्ठ खिलाड़ियों को तैयार करता है।विशिष्ट अतिथि डा एम एल गौतम ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर निरंतर कोशिश करते रहने हेतु प्रेरित किया। अन्त में प्रतियोगिता आयोजक डॉ श्रीमती वैदेही गौतम द्वारा आगंतुक अतिथियों के आभार व कृतज्ञता प्राकट्य के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन व्याख्याता दुष्यंत कुमार शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!