Dark Mode
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में एम्पावरिंग राजस्थान यूथ, लीगल लिट्रेसी इनिशिएटिव के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराध के प्रकारों एवं उनसे बचाव के उपायों, साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना (साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना 2026, साइबर रिड्रेसल यूनिट, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के आवेदन की प्रक्रिया, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, नालसा डॉन योजना 2025 के तहत नशे के पीड़ितों के प्रभावी पुनर्वास और सामाजिक पुनः एकीकरण की प्रक्रिया में विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं विधिक सेवा समितियों की सुविधा प्रदाता के रूप में भूमिका आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉन यूनिट के सदस्य डॉ. गौरव चन्द्रवंशी द्वारा नशीले पदार्थो शराब, गांजा, अफीम, तम्बाकू आदि के सेवन से होने वाली बीमारियों, पारिवारिक विघटन, आर्थिक हानि एवं अपराध की बढ़ती प्रवृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवलकिशोर मीना द्वारा भी नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही असिस्टेंट एलएडीसी अक्षय राजावत द्वारा भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नशीली दवाओं के उन्मूलन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार तोमर, डॉ. विजय सिंह मावई सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!