Dark Mode
जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव मंगलवार को

जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव मंगलवार को

जिला कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त

बाडमेर । माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 11 जलाई, मंगलवार को जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव विश्वकर्मा भवन राय कॉलोनी, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में डी. बी. टी. माध्यम बढ़ी हुई सहायता राशि का हस्तान्तरित किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र लाभार्थियों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।
जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बाड़मेर ग्रामीण तहसीलदार चंदन पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रीतमसिंह को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं।
साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार को नोडल अधिकारी एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, बालोतरा उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह, सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार जीनगर, रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक दीपक कुल्हार, जसोल उप तहसीलदार भरत सोनी को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया हैं। उन्होने विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!