Dark Mode
परिलाभों का भुगतान नहीं होने पर किया कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन

परिलाभों का भुगतान नहीं होने पर किया कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन

सीकर। रोडवेज संयुक्त मोर्चे के साथ03 सितंबर2023 को 11 सूत्री मांगों पर सहमति होने जिसमें हर माह की प्रथम दिनांक को वेतन पैंन्शन मिलने सेवानिवृत्त परिलाभों का भुगतान करने, नई गाडियों की खरीद करने,रिक्त पदों पर भर्ती करने सहित प्रमुख मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन आज दिनांक तक समझौता लागू नहीं होने के कारण पूरे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को आज सीकर आगार में रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति शाखा सीकर द्वारा संयुक्त रूप से विरोधप्रदर्शन करते हुए मांगों का मांगपत्र प्रबंध निदेशक के नाम मुख्यब्प्रबंधक सीकर द्वारा भेजा गया है। विरोधप्रदर्शन में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति एवं रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू के अशोक मील,अरविंद मील,श्रवण पिलाणिंया,विक्रमसिंह शेखावत,अशोकसिंह चालक तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के गोपाल सिंह गढवाल, रामदेवसिंह टाकरिया, सांवरमल यादव,मदन मोहन माथुर, महावीर पारीक, भगवानसिंह खिचड,लिखमाराम बगडिय़ा, रामदेवसिंह पूनिया, शिशुपाल सिंह खिचड,केशरदेव बागसरा,जगदीश वर्मा, झाबरमल वर्मा सहित सैंकडों कर्मचारियों ने विरोधप्रदर्शन में भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!