तीसरे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
भारत और इंग्लैडं के बीच राजकोट में 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड ने तीसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मार्क वुड की वापसी हुई है जबकि शोएब बशीर को बाहर बिठाया गया है। बता दें कि, पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। जहां पहला मुकाबला यानी हैदराबाद टेस्ट मेहमान टीम ने जीता तो विशाखापट्टनम टेस्ट में मेजबान टीम ने जीत हासिल की।
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।