ऑपरेशन हुए रोगियों की आंख जांच की
रतनगढ़ । माहेश्वरी भवन के प्रांगण में रतनगढ़ नागरिक परिषद ,भुवालका जन कल्याण ट्रस्ट, शकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में गत दिनों आयोजित मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन कराकर आए नेत्र रोगियों की जयपुर से आए डॉक्टरों की टीम ने आज गुरुवार को पुन: आंख जांच करके दवा और रख रखवा के दिशा निर्देश दिया । इस अवसर पर परिषद के पूर्व प्रतिनिधि एडवोकेट रजनीकांत सोनी,सदस्य नरेंद्र झंवर पर,प्रभुदयाल चौधरी, ओम सारस्वत सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।