Dark Mode
पिता का स्वर्गवास हुआ, मां नाते चली गई

पिता का स्वर्गवास हुआ, मां नाते चली गई

बच्चों को पाल रहा था दादा, कैंप में हाथों-हाथ बन गया पालनहार


उदयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर आमजन के लिए विभिन्न प्रकार की राहत लेकर आए हैं। यहां लोगों के बरसों से हटके काम हाथों-हाथ पूरे हो रहे हैं और लोग मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
मावली के ग्राम पंचायत जेवाना में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में आमजन से चर्चा के दौरान उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास के संज्ञान में आया कि गांव के उदय लाल भील का स्वर्गवास हो चुका है एवं उनके दो बच्चे माधव एवं ममता को मां भी छोड़कर नाते चली गई है। ऐसे में इन बच्चों का भरण पोषण उनके दादा त्रिलोक भील द्वारा किया जा रहा है जो गरीब हालत में है।
इस पर उपखंड अधिकारी ने तुरंत शिविर में उपस्थित अधिकारियों की मीटिंग लेकर त्रिलोक भील का पालनहार बनवा कर परिवार को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मात्र 2 घंटे में ही परिवार को पालनहार पेंशन का पीपीओ जारी कर दिया गया। इसमें विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, तहसीलदार पर्वत सिंह, स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि, वकील भेरु लाल जाट, नायब तहसीलदार संपत सिंह, समाज कल्याण कार्मिक नागेंद्र सिंह, पीईईओ ममता विजयवर्गीय का योगदान रहा।
पालनहार बनने के बाद त्रिलोक भील ने राज्य सरकार एवं स्थानीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और अन्य लोगों से भी इन कैंपों का लाभ उठाने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!