Dark Mode
राहुल गाँधी पर FIR भाजपा के घमंड और दमनकारी मानसिकता का प्रतीक :नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

राहुल गाँधी पर FIR भाजपा के घमंड और दमनकारी मानसिकता का प्रतीक :नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

जयपुर । राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए जाने पर इसकी निंदा की है तथा इसे भाजपा के सत्ता के अहंकार और दमनकारी मानसिकता का परिचायक बताया है। जूली ने कहा है कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद सभास्थल का भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा शुद्धीकरण किया जाना सामाजिक समानता और मानवीय गरिमा पर गंभीर प्रहार था और जब नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी ने इस अपमान के खिलाफ आवाज़ उठाई, तो उल्टा उन्हीं पर एफआईआर दर्ज कर दी गई जो यह बताता है कि दलितों की आवाज़ उठाने वालों को परेशान करने का प्रयास किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपमान की शिकायत को अनसुना करना और न्याय माँगने वालों पर मुकदमे दर्ज करवाना सत्ता के अहंकार और दमनकारी मानसिकता का परिचायक है। यह भाजपा के घमंड और तानाशाही की पराकाष्ठा है। आखिर सरकार भेदभाव रोकना चाहती है या उसके खिलाफ उठने वाली आवाज़ को दबाना? भाजपा -आरएसएस पर निशाना साधते हुए श्री जूली ने कहा कि वे हमेशा चाहते हैं कि दलितों के साथ छुआछूत और भेदभाव होता रहे और जो इसके खिलाफ बोले, उसे प्रताड़ित किया जाए। देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों का सम्मान किसी सरकार की मेहरबानी नहीं, उनका संवैधानिक अधिकार है तथा इस अधिकार पर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। जूली ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी दमन की इस नीति से डरने वाली नहीं है और देश के संवैधानिक अधिकारों व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद रखेगी। जूली ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी दमन की इस नीति से डरने वाली नहीं है और देश के संवैधानिक अधिकारों व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद रखेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!