सोशल मीडिया पर बदमाश को फॉलो करना पड़ा महंगा,पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया
लालसोट . जयपुर रेंज आईजी और दौसा पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देश पर लालसोट थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर बदमाशों को फॉलो करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है।लालसोट थानाधिकारी नाथू लाल मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों, गैंग से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें फिरौती मांगने और लोगों में भय पैदा करने वाले अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आज किरोड़ी,आलोक मीणा, राजेश सैनी, ऋषि राज मीणा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।