Dark Mode
गाड़री बने बनकाखेड़ा जीएसएस अध्यक्ष

गाड़री बने बनकाखेड़ा जीएसएस अध्यक्ष

सवाईपुर.  कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में शुक्रवार को ग्राम सहकारी सेवा समिति के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें में चंद्रप्रकाश गाडरी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया | निर्वाचन अधिकारी राजेश पोरवाल ने बताया कि शुक्रवार को बनकाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति चुनाव में पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गाडरी को फिर से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया एवं भगवान लाल धोबी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया, वही घनश्याम शर्मा, रामलाल गाडरी, आशा शर्मा, सुरेश चन्द्र जोशी, परमेश्वरी जाट, उमा कुमारी, पप्पू मोहम्मद, शंभू भील, सीमा शर्मा, शिवराज जाट सदस्य चुने गए | निर्वाचन अधिकारी राजेश पोरवाल व व्यवस्थापक अशरफ मेवाती ने अध्यक्ष गाड़री तथा उपाध्यक्ष धोबी का माला पहना कर स्वागत किया ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!