Dark Mode
इशारो इशारो में गहलोत सरकार पर साधा निशाना

इशारो इशारो में गहलोत सरकार पर साधा निशाना

 
सूरतगढ़  . पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सूरतगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सांसद निहालचंद, विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, किसान नेता राकेश बिश्नोई, सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया। सूरतगढ़ के जंभेश्वर मंदिर में कलश स्थापना के धार्मिक कार्यक्रम में वसुंधरा राजे पहुंची जहां पर हजारों की तादात में लोग मौजूद रहे। कलश स्थापना के कार्यक्रम में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने विश्नोई समाज के नियमों का हवाला देकर इशारों ही इशारों में विपक्ष पर जम कर प्रहार किये।उन्होंने कहा कि विश्नोई समाज के 29 नियमों में से 13 वाँ है निंदा नहीं करना व 14 वाँ नियम है झूँठ नहीं बोलना,लेकिन कई लोगों को निन्दा किए बिना और झूठे आरोप लगाए बिना नींद ही नहीं आती,लेकिन झूँठे आरोप उसी पर लगते हैं।जो विपक्ष की नींद उड़ा कर रखे।
वसुंधरा राजे बोली कई लोग षड्यन्त्र पूर्वक एक ही झूँठ बोलते आ रहे हैं रहें हैं कि ‘वो तो मिले हुए हैं,उनमें तो मिलीभगत हैं’।
पूर्व सीएम ने साफ़ कहा कि जिससे सिद्धांत नहीं मिलते,जिससे विचारधारा नहीं मिलती,जिनसे रोज़-रोज़ कर्णभेदी व अमर्यादित भाषा सुनने को मिली हों,उनसे मिलीभगत होना सम्भव ही नहीं है।क्या कभी दूध और नीबू रस आपस में मिल सकते है ? 
उन्होंने कहा कि विश्नोई समाज के 20 वें नियम में है-अहंकार का त्याग।जो सब से ज़्यादा नये-नये राजनीतिज्ञों में होता है।हल्दी की गाँठ क्या मिल जाती है,अपने आपको पंसारी समझने लगते है।न छोटों से सद व्यवहार और न बड़ों का सम्मान,पर हमारी पार्टी में ऐसा नहीं है।
वे बोली विश्नोई समाज का 10 वाँ नियम है क्षमा।क्षमा बड़न को चाहिये,छोटन को उत्पात,पर जो बिलकुल ही क्षमा करने योग्य ना हो,उसे कभी क्षमा नहीं करना चाहिए।
पूर्व सीएम ने कहा कि विश्नोई समाज का 12 वाँ नियम है-चोरी नहीं करना।भ्रष्टाचार एक क़िस्म की चोरी ही तो है।जहां बिना पैसे कोई काम नहीं होता,वहाँ महंगाई कैसे कम होगी ? उन्होंने कहा कि लगाना ही है तो भ्रष्टाचार राहत कैम्प लगायें।महंगाई अपने आप कम हो जायेगी।उनका यह कटाक्ष था गहलोत सरकार के महंगाई राहत कैंपों पर।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाज का जो भला कर सकता हो,ऐसे लोगों को ही साथ दो,ताकि हम आपकी फिर से सेवा कर सके।
श्रीमती राजे ने कहा कि विश्नोई समाज की माँग पर उनकी सरकार ने 27 मार्च,2018 को सूरतगढ़ में 20 बीघा भूमि गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर निर्माण के लिए दी थी।मंदिर बना और आज गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन भी उन्हें हो गए।करा दिए।आपने हमारे काम को याद रखा और मंदिर बनते ही बुलाया भी।वरना राजनीति में कौन किसे याद रखता है। 
उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाएँ,गैंगवार,क़त्ल,कुकर्म,गैंगरेप, फिरोती,चोरी,लूट डकैती,साम्प्रदायिक दंगे,बैरोग़ारी और पेपर लीक आम बात हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सांसद निहालचंद विधायक रामप्रताप कासनिया नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई भाजपा के जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ सहित बड़ी संख्या में बिश्नोई समाज के लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात श्रीमती राजे सड़क मार्ग से पल्लू के लिए रवाना हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!