परमात्मा आपका अपना स्वरूप है - संत हरिशरण महाराज
रतनगढ़। हमारा संबंध तो भगवान के साथ है ,संसार के साथ तो संबंध माना हुआ है। परमात्मा आपका अपना स्वरूप है, एक सच्चिदानंद तत्व है ,जो ज्ञानमय है ,सहज आनंदमय है। उक्त धर्म प्रवचन शहर के चौथा पुलिया के पास मारुति सदन में हो रही भागवत कथा प्रवचन पंडाल में संत हरिशरण महाराज ने दिया। भागवत कथा में आज महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा में भगवान शिव, कृष्ण सखाओ की संजीव झांकी भी दिखाई।भागवत कथा शुरू होने से पूर्व कथा आयोजक विजयकुमार सतीशकुमार हरितवाल दंपति ने भागवत जी की पूजा अर्चना की। भागवत कथा में सन्तोषबाबू इंदौरिया, किशोरीलाल बील, गोपाल महर्षि, राजकुमार मुरारका, सांवरमल माटोलिया, शशि गौड़, कुलदीप व्यास, ललित चौधरी, हीरालाल नोहाल, कमल भाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।