रामनवमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने रामनवमी (30 मार्च) के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी नैतिकता, सदाचार, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर भगवान से सभी के लिए सुखी, सफल और समृद्ध जीवन की कामना की है।