Dark Mode
प्रदेश अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ

प्रदेश अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ

जयपुर. प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान का होली स्नेह मिलन एव कवि सम्मेलन 19 मार्च को रामेश्वर मैरिज गार्डन, सीकर रोड पर कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में लगभग 2000 अग्रबंधुओं ने भाग लिया।।प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम श्रीमान अशोक गुप्ता जी (आईपीएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ तथा कवि बुद्धिप्रकाशदाधीच, अजातशत्रु, डॉ मंजीत सिंह, हरीश हिंदुस्तानी, रश्मि किरण, अब्दुल अय्यूब गौरी, केसरलाल केसर श्रोताओं को अपनी कविताओं का रसपान आनंदपूर्ण और काबिले तारीफ़ रहा। प्रदेश महामंत्री मक्खन लाल कांडा ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे से महिला कार्यकारिणी की ओर से फाग महोत्सव आयोजित किया गया,प्रेम गोयल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश आर्य ने संदेश दिया कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में भाईचारा बढ़ता है एवं एकजुटता से समाज को मज़बूती मिलती है तथा समाज में अग्र युवा बंधुओं में एक नई दिशा और प्रेरणा का संचार होता है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!