WhatsApp कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? iPhone और Android यूजर्स के लिए आसान तरीका
नई दिल्ली। आज के डिजिटल दौर में WhatsApp कॉल्स हमारी रोजमर्रा की बातचीत का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। कई बार ऑफिस, बैंकिंग या निजी बातचीत को दोबारा सुनने के लिए कॉल रिकॉर्ड करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, WhatsApp अभी तक अपने ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का कोई सीधा फीचर नहीं देता।
ऐसे में यूजर्स को दूसरे तरीकों का सहारा लेना पड़ता है। अच्छी बात यह है कि iPhone और Android दोनों यूजर्स के लिए कॉल रिकॉर्ड करने के आसान विकल्प मौजूद हैं।
iPhone में कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड?
iPhone यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के, फोन के इन-बिल्ट फीचर की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले Control Center में जाएं।
फिर ऊपर दिख रहे ‘+’ आइकन पर टैप करें।
अब नीचे स्क्रॉल करके ‘Local Capture’ विकल्प जोड़ लें।
इसके बाद इस ऑप्शन को दबाकर रखें और ‘Audio Only’ चुनें।
अब जब भी WhatsApp कॉल रिकॉर्ड करनी हो, इस पर टैप करें और ‘Start Recording’ पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी कॉल की ऑडियो अपने आप सेव हो जाएगी।
Android में कैसे करें WhatsApp कॉल रिकॉर्ड?
Android स्मार्टफोन में iPhone जैसा इन-बिल्ट फीचर नहीं मिलता। इसलिए यहां आपको एक अलग ऐप की जरूरत पड़ेगी।
इसके लिए Google Play Store पर जाएं।
‘App Call Recorder’ सर्च करें।
रेड आइकन वाले ऐप को डाउनलोड करें।
इंस्टॉल करने के बाद जरूरी परमिशन दें।
इसके बाद यह ऐप आपकी WhatsApp कॉल्स को अपने आप रिकॉर्ड करने लगेगा।
ध्यान रखने वाली जरूरी बात
कॉल रिकॉर्ड करने से पहले सामने वाले व्यक्ति की अनुमति लेना जरूरी है। कई देशों और राज्यों में बिना जानकारी के कॉल रिकॉर्ड करना कानूनन गलत माना जाता है। इसलिए इस फीचर का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें।
इस तरह, सही तरीके अपनाकर आप आसानी से WhatsApp कॉल्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं और जरूरी बातचीत को सुरक्षित रख सकते हैं।