Dark Mode
संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पूरी तैयारी से पूर्ण हो - पुरोहित

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पूरी तैयारी से पूर्ण हो - पुरोहित

बाड़मेर । आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
  इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि कहा कि हर चुनाव में उसकी प्रकृति के अनुसार कुछ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र होते हैं। इनकी अभी से पहचान कर ली जाए और इसमें रिटर्निग अधिकारी और पुलिस अधिकारी पूरे अभ्यास और तैयारी करें और चुनाव तक इन पर विशेष नजर रखे। उन्होंने कहा कि व्यापक पूर्व तैयारी से चुनाव की चुनौती आसान हो जाती हैं।
इस दौरान पुरोहित ने कहा कि चुनाव ड्यूटी सभी राजकीय दायित्वों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें छोटी सी त्रुटि भी अक्ष्म्य हैं। इसलिए चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियो और कार्मिकों को अत्यंत सावधानी, सक्रियता और सजगता से कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उनका प्रत्येक समय अध्यतन और अपडेट होना अतिआवश्यक है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने सभी नोडल अधिकारियों के कामों की विस्तार से समीक्षा की और उन्हे अपने अधीनस्थ कार्मिकों और कामों को सूचीबद्ध करने एव निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार आदेश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव में घोषणा से पूर्व के कामों में जागरूकता और निर्वाचन सूची के अपडेशन के कामों को सर्वाधिक प्रथमिकता दी जाती है इसलिए ये कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। इसी तरह चुनाव संबधी सामग्री के लिए विभिन्न निविदाए और लेखा कार्य भी समय पूर्व पूर्ण कराए। इसी प्रकार साइबर क्राइम, कम्यूनिकेशन, नेटवर्किंग, डाटा एंट्री, कार्मिकों का डाटाबेस, स्वीप, सिविजिल, कंट्रोल रूम, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, पेड़ न्यूज आदि कार्यों की भी तैयारियो की समीक्ष की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह, राजस्व अपील अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने उक्त बैठक में अपने से संबंधित जानकारी दी। बैठक में सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!