Dark Mode
IIT कानपुर ने निकाली भर्ती, सैलरी 2 लाख तक

IIT कानपुर ने निकाली भर्ती, सैलरी 2 लाख तक

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज 5 नौकरियां आपके लिए ही लाए हैं। लेकिन, ध्यान दें... 3 नौकरियों में अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है। आईआईटी कानपुर ने 16 विभागों में कुल 85 पदों पर भर्ती निकाली है। असिस्टेंट, टेक्नीशियन, इंजीनियर, रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर आदि पदों पर 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर 2 लाख रुपए महीने तक सैलरी मिलेगी।

पटना हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 36 पदों पर वैकेंसी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज यानी 18 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 44,900 से 1,42,000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी और कर व राजस्व निरीक्षक के 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है।

भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में से एक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न विभागों में इंजीनियर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज ही यानी 18 सितंबर 2023 है।

वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 32,100 रुपए से लेकर 82,900 रुपए महीने सैलरी मिलेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!