जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप, विरोध करने पर शादी का किया था वादा
जयपुर। जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। पिछले 8 साल तक शादी का झांसा देकर देहशोषण कर धोखा देता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल और बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।
पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती थी। मिलने-जुलने के दौरान आरोपी पड़ोसी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर लगातार देहशोषण करता रहा।
पिछले 8 साल से शादी करने के धोखे में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दबिश देकर आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट कर जेसी भेज दिया।