महिला व किशोरी शिक्षा के प्रति बढ़ते कदम - आईआरएस गोदारा
फलोदी . सहज संस्थान द्वारा ऐज्युकेट गर्ल्स के सहयोग से संचालित प्रगति परियोजना के तहत नवगठित जिला फलोदी के ब्लॉक आऊ, घटीयाली, बाप, फलोदी, बापिणी, लोहावट व फलोदी ब्लॉक के 47 प्रेरक दो दिवसीय प्रशिक्षण मे भाग ले रहे है ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन समाहरोह के मुख्य अतिथि अशोक गोदारा आई.आर, एस. ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि दूरस्थ ग्रामीण इलाके के लिए किशोरी व महिला के लिए शिक्षा व संस्कार अत्यंत महत्वपूर्ण है । ग्रामीण इलाके की किशोरी व महिलाये विभिन्न परिस्थिथियो के कारण आगे की शिक्षा प्राप्त नही कर सकी । सहज संस्थान व ऐज्युकेट गर्ल्स ने इस दिशा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जो किशोरी व महिलाओ को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है । महिलाये आगे की शिक्षा प्राप्त कर अपने कौशल से स्वरोजगार प्राप्त कर सकेगी जिससे वह अपनी आजीविका चला सके।
इस अवसर पर सहज संस्थान के अध्यक्ष बाबूराम बिशनोई ने बताया कि प्रगति परियोजना के माध्यम से 14 से 29 वर्ष की वो किशोरी व महिला किसी कारण से ड्राप आउट हो चुकी है उन्हें दसवी तक की पढाई के लिए प्रशिक्षित प्रेरको द्वारा पढाया जाएगा । तथा आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित व जागरूक करने की दिशा मै कार्य किया जाएगा ।
इस वर्ष सहज संस्थान द्वारा प्रगति परियोजना के तहत 80 प्रगति केन्द्र खोले जायेंगे। प्रत्येक T प्रगति केन्द्र पर 15 महिला व किशोरियों को शिक्षण कार्य के साथ साथ जीवन कौशल शिक्षा भी दी जायेगी । इस अवसर पर विंग कमांडर भागीरथ बिशनोई, सहज संस्थान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरहीणी संथानम, सचिव रविन्द्रपाल सिंह चौधरी दक्ष प्रशिक्षक विशनाराम, सुमित्रा, अर्जुन सिद्ध व ऐज्युकेट गर्ल्स के शाबिर ने भाग लिया |